- admin-punit
- July 28, 2023
- 11:37 am
Table of Contents
भारत विश्व के सबसे प्राचीन देशों में शामिल होने वाला एक बहुत ही अदभुत देश है। यहा पर घूमने की बहुत ही खूबसूरत जगहे है और भारत का इतिहास कई हजार साल पुराना होने के कारण आपको यहा पर प्राचीन वास्तुकला और स्मारक देखने को भी मिलेंगे। भारत में हर साल दुनिया के कई कोनो से लाखों लोग घूमने के लिए आते हैं। यह दुनिया भर में प्रसिद्ध है अपने खूबसूरत और विशाल किलो और महलों के लिए।
भारत में इतिहास के साथ साथ आपको कई अलग अलग तरह के त्यौहार और रीती रिवाज़ देखने को मिलेंगे जोकि यह के लोग हर दिन प्रयोग करते है। कई ऐतिहासिक मंदिर विश्व भर के पर्यटकों को अपनी ख़ूबसूरती की और आकर्षित करते हैं। यह के पर्यटन स्थल काफी सस्ते है। भारत घूमने के हिसाब से दुनिया में एक अच्छे स्थान के तौर पर जाना जाता है।
भारत के बारे में कहा सुना और कहा गया है कि यह देश अनेकता से भरा हुआ है अनेकता में एकता ही भारत कि निशानी है। भारत में कई तरह की भाषाओ क्या उपयोग किया जाता है हिंदी यह की प्रमुख भाषा है और अगर आप विदेश से है तो इंग्लिश में बात करने के लिए आपकी काफी लोग मिल जायेंगे जिससे आपकी ट्रिप और भी ज़्यादा आसान हो जाएगी।
गोवा | Goa
भारत में कई खूबसूरत समुद्र तट है जिनमे से कई गोवा में स्तिथ है और गोवा अपने खूबसूरत और आकर्षक समुद्र तटो के लिए जाना जाता है। इसके अलावा गोवा अपने खूबसूरत किले, अपने बाज़ारो और साथ ही पुर्तगाली वास्तुकला के लिए भी जाना जाता है पूरी दुनिया में। गोवा खासकर उन लोगो के लिए है जो आज के मॉडर्न ज़माने का एहसास करीब से करना चाहते है और इसलिए लिए जवान लोग अपने दोस्तों और पार्टनर्स के साथ यह ज़्यादातर घूमने आता है और नाईट लाइफ को एन्जॉय करने भी आते है इसलिए गोवा देश विदेशो के पर्यटकों के लिए एक बेस्ट विकल्प है।
गोवा भारत के साउथ में स्तिथ है इसलिए यह सर्दी के मौसम में भी तापमान हल्का गर्म ही रहता है इसी कारण से ज़्यादातर लोग सर्दियों में आना यह ज़्यादा पसंद करते है, और अगर आप हनीमून के लिए कोई जगह तलाश रहे है तो गोवा से बेहतर जगह शायद ही भारत में कोई होगी।
गोवा में घूमने की बेस्ट जगहे

बोम जीसस का बेसिलिका

दूधसागर जलप्रपात

पालोलेम समुद्रतट

बेदाग गर्भाधान चर्च
शिमला | Shimla
हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत राजधानी शिला जहा पर दूर दूर से आते है लोग इस जगह को घूमने इसके हिल स्टेशन और प्राकृतिक सुंदरता से जुड़े हुए नज़ारे इसको और भी ज़्यादा ख़ास बनाते है, लाखो पर्यटकों की पहली पसंद है शिमला अब चाहे वो भारत से हो या विदेश से। यह का मौसम ज़्यादातर समय ठंडा रहता है और हनीमून के लिए पार्टनर्स को आकर्षित करता है।
दिल और मन की शान्ति के लिए भी यह जगह काफी मशहूर है अगर आप अपनी व्यस्त ज़िन्दगी से बहार निकल मन की शान्ति की तलाश में है तो यह की ग्रीन वैली, कुफरी और तारा देवी मंदिर जैसे पर्यटन स्थान आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते है।
शिमला में घूमने की बेस्ट जगहे

रिज

स्कैंडल पॉइंट

समर हिल

लक्कड़ बाजार
बेंगलुरु | Bangalore
विशाल शहर बैंगलोर भारत के सबसे उन्नतिशील शहरों में से एक है, जहाँ साल भर सुहावना मौसम रहता है। यदि आप क्राफ्ट बियर के इच्छुक हैं और बी-टाउन में सर्वोपरि ब्रुअरीज के बारे में समझना और देखना चाहते हैं, तो हमारे इस लेख को पूरा पढ़े ताकि आपको बैंगलोर की यात्रा की करने में काफी सहायता करने वाला है। बेंगलुरु अपने हरे-भरे स्थान और खूबसूरत विक्टोरियन वास्तुकला के लिए काफी जानी जाती है यहा पर आपको मॉडर्न टेक्नोलॉजी और इतिहासिक वास्तुकला दोनों की जानने का मौका मिलेगा।
बेंगलुरु का मॉडर्न शहर आपको उभरते हुए भारत को करीब से देखने का मॉक्स मिलेगा आप भी यह की टेक्नोलॉजी को देखकर अवश्य की हैरान रह जायेंगे, यहा कई अनोखे कैफे है जहा आप फॅमिली और फ्रेंड्स के साथ समय बिता सकते है। एक हलचल भरा शहर होने के बावजूद, बैंगलोर अपनी व्यापक हरियाली और पार्कों के लिए जाना जाता है।
बेंगलुरु में घूमने की बेस्ट जगहे

लालबाग बॉटनिकल गार्डन

कब्बन पार्क

बेंगलुरु पैलेस

एचएएल हेरिटेज सेंटर
यह भी जरूर पढ़े : चकराता हिल स्टेशन
देहरादून | Dehradun
देहरादून सचमुच में एक अनोखा और आकर्षक पर्यटन स्थल है, और ये अपने धब्बेदार चित्रों, मनमोहक परिदृश्यों, मंदिरों और कई छोटे पिकनिक स्थलों के लिए जाना जाता है। आप देहरादून अपने परिवार, पार्टनर या फिर सबसे बेस्ट अपने दोस्तों के साथ जा सकते है हैं, यह ज़्यादातर समय मौसम ठंडा रहता है और हिल सस्टेशन के कारण यह की ख़ूबसूरती में चार चाँद लग जाते है।
यह एक ऐसा स्थान है जो साहसिक कार्य में रुचि और जीवन को खुल के जीने वाले लोगों के लिए एक सपनो के शहर की तरह है। यह आप कई साहसिक कार्यो का अनुभव ले सकते है, जैसे कि , रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, स्कीइंग और मछली पकड़ना। देहरादून यात्रीयों को स्वाभाविक रूप से एक प्राकृतिक एहसास देता है।
देहरादून में घूमने की बेस्ट जगहे

लच्छीवाला

डाकू की गुफा

टाइगर फॉल-चकराता

तिब्बती बाज़ार
जयपुर | Jaipur
जयपुर एक बोहोत ही सुकून और शान्ति भरा शहर है जोकि भारत के राजस्थान राज्य की एक राजधानी है, यह शहर प्रसिद्ध है अपने पिंक सिटी के नाम से भी जाना जाता है। राजस्थान के इतिहास में कई राजा महाराजाओ ने इस जगह और भी ज़्यादा खूबसूरत बनाने की कोशिश की थी अपने विशाल किलो, ऐतिहासिक महलों और कई झीलों की वजह से।
अगर आप एक धार्मिक व्यक्ति है तो आपको यहा काफी सुकून मिलेगा क्युकी यहा पर कई प्राचीन मंदिर मौजूद है, जयपुर की यात्रा करते समय आपको खूबसूरत महल और किले तो देखने को मिलेंगे ही साथ ही आप यह का प्रसिद्ध और स्वद्दिष्ट भोजन चखना बिलकुल न भूले जैसे की दाल भाटी चूरमा।
जयपुर में घूमने की बेस्ट जगहे

हवा महल

जलमहल

नाहरगढ़ किला

अल्बर्ट हॉल संग्रहालय
निष्कर्ष
अगर हमारे द्वारा लिखे गए लेख से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमको नीचे दिए हुए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम इसे सुधारेंगे ओर आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। इसी तरह के आर्टिकल पढ़ने के लिए आपकी अपनी वेबसाइट नेक्स्ट वीक ट्रेवल के साथ जुड़े रहें।
People also ask
कश्मीर घाटी भारत का एक सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल है।
भारत में सबसे ज्यादा घूमने वाली जगहों में शामिल हैं:
- ताजमहल, आगरा
- लाल किला, दिल्ली
- स्वर्ण मंदिर, अमृतसर
- मीनाक्षी अम्मन मंदिर, मदुरै
- हवा महल, जयपुर
- गोलकुंडा किला, हैदराबाद
- चितौड़गढ़ किला, चितौड़गढ़
- अजंता गुफाएं, अजंता
- एलोरा गुफाएं, एलोरा
- कोणार्क सूर्य मंदिर, कोणार्क
अगर आप समुद्र तटों में रुचि रखते हैं, तो आप गोवा, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की यात्रा कर सकते हैं | इन राज्यों में कई खूबसूरत समुद्र तट हैं, जो आपको भारत के समृद्ध संस्कृति और इतिहास का पता लगाने का अवसर देती हैं.
उदयपुर राजस्थान – Udaipur Rajasthan
श्रीनगर – Srinagar
जयपुर – Jaipur, Rajasthan
वाराणसी – Varanasi
कोलकाता – Kolkata
आगरा – Agra
मुंबई – Mumbai
गंगटोक – Gangtok