- Next Week Travel
- June 30, 2023
- 8:02 am
Table of Contents
पटनीटॉप खूबसूरत हिल स्टेशन जो जम्मू कश्मीर घाटी में स्थित है, जम्मू से महज 115 किलोमीटर दुरी पर पटनीटॉप जगह है बर्फ से ढकी हुई पहाड़ी को देखने के लिए दूर – दूर से लोग इस जगह को देखने के लिए आते है ये जगह काफी लोकप्रिय जगहो में से एक है पटनीटॉप की ऊंचाई लगभग 2024 मीटर की है पटनीटॉप के पास से चेनाब नदी बहती है माना है की आप जम्मू कश्मीर जा ओ और पटनीटॉप नहीं देखा तो आप ने कुछ नहीं देखा | जंगलो से घिरे हुए पटनीटॉप बर्फ की चादर लपेट लेता है
पैराग्लाइडिंग, पैरासिलिंग, स्कीइंग, जैसे गेम्स को आप पटनीटॉप की पहाड़ियों पर खेल सकते है पटनीटॉप घाटी जम्मू कश्मीर में अच्छे पयर्टन स्थलों में गिना जाता है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर पटनीटॉप को एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बनाते हैं।
पटनीटॉप में तीन तरह के झरने निकलते है, जिसके अंदर से औषध गुण होने का दावा किया जाता है। जिन लोगो को एडवेंचर एक्टिविटी करने में मजा आता है उनके लिए खास यहाँ पर ट्रेकिंग का विकल्प मौजूद है पटनीटॉप में गर्मियों में 9 छेद वाले गोल्फ कोर्स लोगो को अपनी ओर खींचता हैं। पटनीटॉप में आप अन्य तरह के एक्टिविटी जैसे गोल्फ, फोटोग्राफी, एरो स्पोट्र्स और हॉर्स राइडिंग का भी मजा ले सकते हैं। अगर आप जम्मू कश्मीर जा रहे है तो पटनीटॉप जाना कतई ना भूले | खासतौर में ठण्ड के समय यहाँ का नजारा बहुत ज़्यदा देखने लायक होता है
क्यों खास है पटनीटॉप
उधमपुर जिले में स्थित पटनीटॉप एक सुंदर हिल रिसॉर्ट है | पटनीटॉप में मानो स्वर्ग बस्ता है | इसी वजह से हर साल लाखो लोग पटनीटॉप के सूंदर नज़ारे देखने के लिए जाते है | सालो पहले इस स्थान को “पाटन दा तालाब” भी कहा जाता था। जिसका अर्थ है “राजकुमारी का तालाब”। बताया जाता है राज्य की राजकुमारी हर दिन इस तालाब में नहाने आया करती थी

पटनीटॉप की परंपरा
धार्मिक मान्यता और संस्कृतियों में अंतर के बावजूद पटनीटॉप के लोगों की रहन-सहन काफी धीमी है। इस शहर में धर्मों के मिश्रण के परिणामस्वरूप नाग पंचमी, ईद-उल-फितर, लोहड़ी और ईद-उल-जुहा जैसे कई त्योहार मनाए जाते हैं। यहाँ का खान-पान भी ज्यादा बहुत स्वादिष्ट होता है पटनीटॉप में ठण्ड के मौसम में स्थिति में मांस का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है । लोक नृत्य भी एक एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, पुरुष और महिलाएं दोनों पारंपरिक पोशाक पहने का नृत्य करते हैं।
पटनीटॉप के स्थानीय लोग
पटनीटॉप के लोग मेहमान नावजी में सबसे आगे रहते है | यहाँ के ज्यादातर निवासी जम्मू कश्मीर के है | हिन्दू और मुसलमानो यहाँ पर एक साथ भाई-चारे के साथ रहते है | पटनीटॉप में ज्यादातर लोग पारंपरिक पोशाक पहनते हैं महिला और पुरुष दोनों ही फेरन को फ्लॉंट करते हैं, जो आरामदायक के साथ उनको ठण्ड से भी बचाता है वहाँ पर मुस्लमान भाई के लिए पगड़ी पहनना जरूरी होता है। इस शहर की अर्थव्यवस्था बाहर से आये लोगो पर निर्भर करती है

पटनीटॉप में भारी बर्फबारी
आपको भी अगर बर्फबारी में घूमने का शोक है तो आप बिना सोचे समझे पटनीटॉप की सैर के लिए निकल जाये | ठंड के मोसम में ट यहाँ जमकर बर्फबारी देखने को मिलती है ज्यादा बर्फ गिरने से यहाँ के रास्तो में ट्रैफिक जाम देखा जाता है इसी कारण से यहाँ का यातायात भी प्रभावित होता है कभी – कभी तो नेशनल हाईवे को भी बंद कर दिया जाता है, जिस कारण बाहर से आने वाले पर्यटकों को बर्फ पिघलने तक का इंतजार करना पड़ जाता है।
यह भी जरूर पढ़े : दिल्ली में खाटू श्याम के दर्शन
पैराग्लाइडिंग
पटनीटॉप में आप पैराग्लाइडिंग का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। पटनीटॉप ऊंचाई पर होने के कारण यहां पैराग्लाइडिंग करने का मजा और अधिक हो जाता है। सर्दियों में यहां का नजारा ऐसा होता है जिसे आप हर रोज देखना पसंद करोगे
ट्रेकिंग
हिमालय पर्वत और क्षेत्र के बीहड़ इलाके के आस-पास लोगों के लिए ट्रेकिंग करने का विकल्प दिया गया है। ट्रेकिंग और पैदल यात्रा वाले लोगों के लिए ये जगह बेहद मजेदार रहती होती है। जिसे आप हर रोज देखना पसंद करोगे |

पटनीटॉप में सनासर झील
पटनीटॉप से सनासर झील 20 किमी की दूरी पर स्थित है बहुत कम लोग इस जगह को जानते है | राज्य के सुदूर भाग में सना और सार नाम के दो गांव हैं जो 2050 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है । इन दो गांवों के नाम से मिलकर ही सनासर झील का नाम पड़ा है। यहाँ आस-पास में सुन्दर पहाड़ है | यहां पर्यटक रॉक पैरासेलिंग, पैराग्लाइडिंग, क्लाइबिंग, हॉट एयर बैलून राइड्स आदि जैसे एडवेंचर एक्टिविटीज का मजा उठा सकते हैं।
नाग मंदिर
पटनीटॉप के सबसे पुराने मंदिरों में से एक नाग मंदिर को माना जाता है। यहाँ के लोगो का मानना है कि यह मंदिर 600 साल पुराना है। पुराणों की कथाओं में यह वह जगह है जहां भगवान शिव और माँ पार्वती गुप्त बंधन में बंधे थे। नाग मंदिर पहाड़ी की चोटी पर स्थित होने से आप दूर तक सुंदर दृश्यों का आनंद ले सकते हैं।
बैटोट
पटनीटॉप से महज 3 किमी की दूरी पर बैटोट एक छोटा सा शहर है। इस शहर राजमा की अच्छी पैदावार के लिए काफी मशहूर है।
बुद्ध अमरनाथ मंदिर
बुद्ध अमरनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित पटनीटॉप का प्रमुख आकर्षण केंद्र है। इस मंदिर को प्राकृतिक संगमरमर के पत्थर से बनाया गया है इस मंदिर के पास पुलत्स्य नदी बहती है। इस नदी का नाम रावण के दादाजी पुलत्स्य ऋषि के नाम पर रखा गया है। बताया जाता है कि पुलत्स्य ऋषि ने उस समय नदी के पास बैठकर घोर तपस्या की थी। रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार पर बुद्ध अमरनाथ मंदिर में लोगो की भीड़ बहुत ज्यादा होती है। अगर आप पटनीटॉप कभी जाएं तो बुद्ध अमरनाथ मंदिर को देखने भी जरूर जाये।
पटनीटॉप किस समय जाना सही होता है
वैसे तो हर समय पत्नीटॉप में पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है लेकिन यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा समय मई से जून और सितंबर से अक्टूबर के बीच होता है।
पटनीटॉप में दिसंबर से फरवरी के बीच यहां पर पैराग्लाइडिंग, स्कीइंग,और ट्रेकिंग जैसे एडवेंचर्स एक्टिविटी आयोजित होते हैं। तब यहां ज्यादा संख्या में लोगो को देखा जा सकता है | भारी बर्फबारी के बीच पैराग्लाइडिंग और स्कीइंग का अनुभव यादगार हो जाता है
पटनीटॉप तक कैसे पहुंच सकते है
पटनीटॉप पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा जम्मू हवाई है पटनीटॉप से जम्मू हवाई अड्डा की दुरी लगभग 110 किमी है और हवाई अड्डा से पटनीटॉप तक पहुँचने में लगभग 3-4 घंटे का समय लगता है। दूसरा विकल्प श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जो लगभग 188 किमी की दूरी पर है। जो लोग सड़क के रास्ते से यात्रा करना चुनते हैं उनके लिए बसें भी उपलब्ध हैं। कैब को दिल्ली,चंडीगढ़ आदि से भी किराए पर लिया जा सकता है पटनीटॉप तक पहुंचने के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन उधमपुर है जो 47 किमी की दुरी पर स्थित है । टैक्सी किराए पर लेकर भी आप पटनीटॉप तक आसानी से पहुंच सकते है
निष्कर्ष
अगर हमारे द्वारा लिखे गए लेख से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमको नीचे दिए हुए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम इसे सुधारेंगे ओर आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। इसी तरह के आर्टिकल पढ़ने के लिए आपकी अपनी वेबसाइट नेक्स्ट वीक ट्रेवल के साथ जुड़े रहें।
People also ask
पटनीटॉप के लिए सबसे अच्छा मौसम अक्टूबर से मार्च के बीच है. इस समय मौसम सुखद होता है और तापमान 15 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है.
पटनीटॉप में सर्दियां के मौसम में जो की नवंबर से शुरू होकर मार्च महीने तक रहती हैं। बर्फबारी दिसंबर के अंत में देखी जा सकती है जब पटनीटॉप में सर्दी का मौसम अपने चरम पर होता है।
पटनीटॉप आपके लिए बिल्कुल एक सही जगह है। जहां आप खूबसूरत वादियों के साथ पटनीटॉप की बर्फबारी का मजा उठा सकते है | पटनीटॉप, जो जम्मू से कुछ ही किमी दूरी पर स्थित है, पटनीटॉप घूमने के लिए आपको तीन 3 दिन का प्लान तो जरूर करना चाहिए।